मतदान के लिए निकाली जागरूकता रैली
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले में कई स्थानों पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में भ्रमण लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। नारों के माध्यम से मतदान के महत्व को बताया गया। पंडित दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों ने सदर ब्लॉक के रामपुर बुजुर्ग में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। छात्रों ने ग्रामीणों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुुसार हरदीडाली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय हरदी के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार, प्रधानाध्यापक विनोद गौतम, चीनक गौतम, राकेश पासवान, दिनेश पासवान, उमाशंकर यादव, जगदीश सहानी आदि मौजूद रहे। बरगदवां प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में सोमवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को पप्पू पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बच्चे लोगों से चुनाव में मतदान अवश्य करने की अपील कर रहे थे। इस दौरान प्रधानाध्यापक मनौवर अली, सहायक अध्यापक वीरेंद्र कुमार यादव, मान सिंह, तौफीक अहमद, रूप नरायन प्रसाद, विक्रम प्रसाद आदि मौजूद रहे। निचलौल प्रतिनिधि के अनुुसार क्षेत्र के गांव मिश्रौलिया प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चे ‘अबकी बार करें मतदान, गांव क्षेत्र का बढ़ाएं मान, आधी रोटी खाएंगे, वोट देने जाएंगे ...’आदि संबंधी नारे लगाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे थे। इस दौरान प्रधानाचार्य पवन पटेल, जितेंद्र कुमार चौधरी, विवेक कुमार श्रीवास्तव सहित कई अन्यय लोग मौजूद रहे।