घुघली। अपने बिजली बिल बकाए में ओटीएस का लाभ पाने के लिए ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन कराएं इसको लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। बृहस्पतिवार को विभाग के एसडीओ एके सिंह व अभियंता धर्मेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली पूरे नगर में विभाग के कार्यालय से होते हुए पूरे नगर भ्रमण कर डीएबी तिराहा होते हुए सुभाष चौक सहित ढोढिला गांव तक गई। सभी उपभोक्ताओं से अपना बकाया बिल जमा करने के लिए प्रेरित करना, बिल जमा करने की आसान प्रक्रिया अपनाने के लिए प्रेरित किया। रैली में सत्येंद्र तिवारी,राहुल तिवारी, रशीद, रोहित, घनश्याम, सुनील यादव,अवधेश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।