ठूठीबारी। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक पर चाकू के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया की आठ नवंबर की रात परिवार के लोग बाहर गए थे। रात करीब 9 बजे वह घरेलू कार्य कर रही थी, तभी रिश्तेदारी का युवक जोर-जबरदस्ती करते हुए अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर चाकू दिखाते हुए दुष्कर्म किया और कहा कि इस बात की शिकायत किसी से की तो जान से मार दूंगा। आरोपी ने अश्लील वीडियो और फोटो भी अपने पास रखे लिए, जिसे वायरल करने की धमकी दी।
ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया आरोपी युवक पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।