फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लगातार बारिश होने से जन जीवन अस्त व्यस्त

विज्ञापन
पांच दिन से रुक-रुक कर बारिश होने से रोडवेज परिसर में पानी भर गया है। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
पांच दिन से लगातार बारिश होने से जन जीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। लगातार पांच दिनों से हो रही रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से वार्डों व ग्रामीण इलाकों जलभराव होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, कई सरकारी कार्यालयों के छतों से भी पानी टपकने लगा है। पानी टपकने से विभागीय कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार की शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश पांचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। बारिश के कारण लोग अपने जरूरी कार्य करने के लिए छाता लेकर व रेनकोट पहनकर घरों से बाहर निकले। नालियों की सफाई न होने से नगर के राजीव नगर, नेहरू नगर, विस्मिल नगर आदि वार्डों में कई जगह जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। इसके चलते वार्ड के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह अन्य नगरीय निकायों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलजमाव व कीचड़ से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार जायसवाल ने बताया कि जलभराव वाले वार्डों में समस्या दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उधर, अधिशासी अभियंता विद्युत कार्यालय में एईआर व मानचित्र कक्ष की हालत खराब मिली। छत व दीवार का प्लास्टर टूट गया है। छत से पानी टपकने से कमरे में पानी भरा मिला। इसी प्रकार सीएमओ कार्यालय, श्रम विभाग तथा औषधि कार्यालय की छत से भी पानी टपकता दिखा। पानी टपकने की वजह से कर्मचारी भी परेशान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें