फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अंडरपास और पुल निर्माण के लिए रेलवे टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र के सुखरामपुर में अंडरपास और पुल निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को रेल विभाग की एक टीम ने प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के समक्ष सुखरामपुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाली सड़क पर अंडरपास निर्माण और शेषपुर दक्षिण में एक अन्य अंडरपास बनाने का प्रस्ताव रखा था। मंत्री पंकज चौधरी ने संबंधित रेल अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। रेल विभाग के अवर अभियंता रवि कुमार ने दोनों प्रस्तावित स्थलों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग, यातायात की स्थिति, भू-आकृति और अन्य तकनीकी पहलुओं का बारीकी से अध्ययन किया। अवर अभियंता रवि कुमार ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद ही इन परियोजनाओं पर आगे का कार्य शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें