सोनौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के साप्ताहिक फरेनी बाजार में अवैध पटाखों की सूचना पर पहुंची सोनौली पुलिस ने तीन बोरी पटाखा बरामद किया है। शनिवार की शाम एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार और सीओ अंकुर गौतम की संयुक्त टीम ने सप्ताहिक फरेनी बाजार में छापेमारी कर तीन बोरी अवैध पटाखे बरामद किए। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई दीपावली से पूर्व अवैध विस्फोटक सामग्री की रोकथाम के मद्देनजर की गई है। इस मौके पर कोतवाल अजित प्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।