फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली में धनतेरस पर नेपाली ग्राहकों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल में जेनजी के आंदोलन के बाद लोग पर्व एवं त्यौहार मनाने में जुट गए है। दीवाली के पूर्व धनतेरस के मौके पर नेपाली ग्राहक भारतीय सोनौली बाजार में जमकर खरीददारी कर रहे हैं। यहां के भी लोग धनतेरस और दीवाली मनाने के लिए शनिवार पूरे दिन जमकर खरीददारी करते नजर आए। भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर नेपाल के हजारों लोगों ने सीमा पार आकर धनतेरस के मौके पर अपनी जरूरत के सामानों की खरीददारी की। सोनौली बाजार के दुकानदारों ने बताया जेनजी आंदोलन के बाद इस वर्ष धनतेरस पर पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के लोगों ने भारतीय बाजारों में पहुंचकर जमकर खरीदारी की। वहीं नेपाल से भारत में पहुंच रहे तमाम ग्राहकों ने बताया नेपाल से कहीं सस्ता समान भारतीय बाजारों में आसानी से उपलब्ध है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि जेनजी आंदोलन के बाद आज पहली बार बाजार में रौनक लौटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें