फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की भूमिका पर भड़के नेता

Wed, 03 Feb 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 चौक एसओ व पुलिस के खिलाफ मंगलवार को भाजपा नेताओं ने चौक में जनसभा की। पुलिस की भूमिका को लेकर जमकर भड़ास निकाली। सांसद ने कहा कि चौक एसओ शासक की तहर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस की कारगुजारियों के विरोध में हुई सभा में सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि जिले में पुलिसिया आतंक है। चौक एसओ के कृत्य समाज पर कलंक है। उन्होंने थाने को दुकान बना रखी है। यहां मुकदमे नहीं लिखे जा रहे हैं। वसूली का अड्डा बन गया है।

 चौक एसओ शिवबचन सिंह यादव को जनसभा के माध्यम से आगाह करने आया हूं कि अपनी आदत सुधार लें या तबादला करा लें। जनता भड़की तो हश्र बुरा होगा। विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एसओ चौक अपनी गुंडई से बाज आ जाएं। अपने कुकृत्यों का पश्चाताप करें। नहीं तो भाजपा माकूल जवाब देने का मन बना रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि घर के मुखिया की सोच जैसे होगी। सदस्य भी वैसे होंगे। सूबे में हत्या, लूट, रेप की पोषक सपा की सरकार है। जो जनता के धन पर सैफई में सितारों को नचवाती है तो एसओ चौक कैसे पीछे रहेंगे। पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने खरी खोटी सुनाई।

जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहा कि चौक थाना अराजकतत्वों का अड्डा बन चुका है। एसओ को चुनौती दी। सिसवा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, रामनारायण जायसवाल, अंगद गुप्ता, जितेंद्र पाल, जितेंद्र बहादुर सिंह, शेषनाथ सिंह, उमेश जायसवाल, अशोक जायसवाल, शचींद्र नाथ, कृष्णगोपाल जायसवाल, अरुणेश शुक्ल, प्रदीप सिंह, प्रदीप उपाध्याय ने भी संबोधित किया।

संचालन महामंत्री ओमप्रकाश पटेल ने किया। दिलीप शर्मा, शंभू वर्मा, जगदीश मल्ल, हरिशंकर सिंह, छोटे लाल पटेल, नन्हें सिंह, राजेश यादव, झिनकू चौरसिया, जयप्रकाश पटेल, मनोज पटेल समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें