फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली सीमा पर और लंबी हुई कतार, अब 16 किमी तक लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में खाद्यान्न से लेकर हार्डवेयर व अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति की दिक्कत बढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर मालवाहक ट्रकों का जाम बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को ट्रकों की कतार सोनौली से 16 किलोमीटर तक पहुंच गई है। भारतीय सीमा में ट्रकों का जाम और बढ़ता जा रहा है। सोमवार को करीब 170 ट्रक नेपाल प्रवेश कर सके।
विज्ञापन

नेपाल भंसार में पिछले कई दिनों से आईसीपी निर्माण का कार्य शुरू होने से पार्किंग की समस्या बनी हुई है। इसकी वजह से वाहनों की इंट्री बहुत धीमी रफ्तार से हो रही है। नेपाल में त्योहारों के सीजन में खाद्यान्न से लेकर हार्डवेयर व अन्य जरूरी वस्तुओं की मांग बढ़ जाती है, लेकिन गाड़ियों के रास्ते में फंसे होने के कारण आपूर्ति की दिक्कत बढ़ गई है। वहीं पिछले दो वर्षों से नेपाल सरकार ने लेटर ऑफ क्रेडिट लागू कर रखा था, जिसे व्यापार को गति देने के लिए इस समय हटा लिया गया है। यही वजह है कि नेपाल में विभिन्न देशों के अलावा भारत के निर्मित सामानों की मांग काफी तेजी से बढ़ गई है। देश के विभिन्न राज्यों से वाहनों पर सामान लेकर पहुंच रहे ट्रक सीमा पर लगे जाम में फंसकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सोनौली अंकित सिंह ने बताया कि 30 से 40 फीसदी ट्रक नेपाल में प्रवेश कर पा रहे हैं। नेपाल के अधिकारियों से वार्ता हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें