फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निलंबित सचिव को बहाल करने पर सवाल

Tue, 26 May 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विभाग का खेल भी अजीब है। जिस ग्राम विकास अधिकारी को वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया था उसे बहाल करते हुए दोबारा उसी ब्लॉक में तैनाती दे दी गई।
विज्ञापन

निचलौल ब्लाॅक के भेड़िया ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितता का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले को 22 दिसंबर 2025 अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया है। अनियमितता के आरोप में जिला विकास अधिकारी भोला नाथ कन्नौजिया ने 26 फरवरी को ग्राम विकास अधिकारी राजीव रामचंद्रन को निलंबित कर दिया था।
मामले की अंतिम जांच में ग्राम विकास अधिकारी को 1.48 लाख रुपये की मनरेगा धनराशि में अनियमितता और टेंडर नियमों के विरुद्ध निजी खातों में भुगतान किए जाने का दोषी पाया गया।
विज्ञापन

जांच पूरी होने के बाद जिला विकास अधिकारी ने राजीव रामचंद्रन की एक पदोन्नति रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने की कार्रवाई करते हुए 22 मई को उन्हें बहाल कर दिया। साथ ही उनकी तैनाती दोबारा निचलौल ब्लाॅक में ही कर दी गई। यहीं से मामला चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें