फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाॅर्डर पर झोलाछाप दे रहे युवाओं को नशे की सस्ती डोजी

Sun, 02 Mar 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बाॅर्डर पर झोपड़ी में चल रही दुकान। 
विज्ञापन
महराजगंज। बॉर्डर इलाके में नशे की सस्ती डोज आसानी से मिल रही है। इसके लिए झोलाछाप क्लिनिक सबसे उपयुक्त स्थान बन चुका है। ये झोपड़ी और गुमटी में अपनी दुकान खोल रखे हैं।
विज्ञापन

इनका लाइसेंस भी नहीं है। यही नहीं झोले में कुछ दवा लेकर बॉर्डर इलाके में यह घूमते रहते हैं। इनकी एक दिन की कमाई औसतन तीन से चार हजार रुपये तक होती है। इनकी जांच भी नहीं होती है। नेपाल से आने वाले युवा आसानी से इसे निश्चित स्थान पर मिलकर नशे की डोज लेकर चले जाते हैं।
सूत्रों की माने तो नशे की सस्ती व असरदार डोज के कारण यह धंधा तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस धंधे में लिप्त रहने वाले बड़े धंधेबाजों पर कार्रवाई भी गुजरे वक्त में हो चुकी है। इन दिनों नेपाल सीमा से सटे गैर लाइसेंसी दुकानों से नेपाली युवा नशे की खुराक आसानी से ले रहे हैं। नेपाली युवा आसानी से सरहद पार कर भारतीय क्षेत्र में चले आते हैं। यहां से नशे का इंजेक्शन और गोली खाकर चले जाते हैं। इससे वे पकड़ में भी नहीं आते हैं। उनका काम भी आसानी से हो जाता है। भारतीय क्षेत्र सोनौली में नशे की गोली का इस्तेमाल करने के लिए बड़ी संख्या में नेपाली युवक पहुंचते हैं। नेपाल की अपेक्षा नौतनवा, भगवानपुर, ठूठीबारी और सोनौली, गेडहवा, कनमिसवा समेत सीमाई इलाकों में आसानी से मिलती है। नशे वाली गोली और इंजेक्शन का अगल-अलग रेट है। भारतीय क्षेत्र में मिलने वाली 60 रुपये की गोली, नेपाल में 150 से 200 रुपये में बिकती है।
विज्ञापन

इसका कोई निर्धारित रेट नहीं है। मांग के अनुसार रेट घटता बढ़ता है। एक इंजेक्शन 20 रुपये में मिलती है, जबकि नेपाली युवा 100 रुपये में खरीदते हैं। नेपाल के पोखरा, भक्तपुर, बुटवल, भैरहवा, नारायण घाट और काठमांडो में नशे की दवा का सेट दो से पांच हजार रुपये तक में बिकता है। नेपाल में शराब महंगी होने के कारण सैकड़ों युवा टैबलेट के शौकीन बन गए हैं। सूत्रों की माने तो झोलाछाप बाइक और साइकिल से सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमण करते रहते हैं। उनका एक निर्धारित स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें