फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बार-बार दिख रहा अजगर, दहशत के साए में रह रहे नाैतनवा में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के जयप्रकाश नगर वार्ड में एक सप्ताह में कई बार अजगर दिख चुका है। करीब 10 फुट लंबे अजगर के बार-बार दिखने से कस्बावासी दहशत के साए में जी रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अजगर प्रतिदिन शाम के समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री से लेकी गांधी आश्रम के निकट मौजूद शौचालय के आसपास देखा जा रहा है। सबसे अधिक डर इस मार्ग से आवागमन करने वाले छोटे बच्चों को लेकर बना हुआ है। दीपक मोदनवाल, अशोक प्रताप सिंह, अमरिंदर सिंह, रवि राजभर, अभिषेक जायसवाल, निखिल, शिवम राय आदि लोगों का कहना है कि अजगर करीब 10 फुट का है। संज्ञान में होने के बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से उस अजगर को कहीं दूर ले जाकर छोड़ने की मांग की है।
इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी रवींद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आ गया है। टीम भेजकर अजगर को पकड़कर सुरक्षित वन में छोड़ दिया जाएगा। संवादु
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें