फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पंजाब पुलिस ने डाला सरहद पर डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर बीते दो दिनों से एक युवती की तलाश में पंजाब की पुलिस डेरा डाले हुए है। बताया गया है कि पंजाब से एक युवती घर से भाग कर नेपाल के लिए निकली है। लड़की के लोकेशन के आधार पर पंजाब पुलिस उसकी तलाश में सीमा पर पहुंची है। बताया गया है कि युवती नेपाल भागने की फिराक में है या नेपाल में चली गई है। इसकी लोकेशन पंजाब पुलिस ट्रेस करने में लगी है।
विज्ञापन

चर्चा है कि बृहस्पतिवार की रात को कुछ पुलिस कर्मी सारे वर्दी में सोनौली कस्टम कार्यालय और पुलिस चौकी के बीच किसी की तलाश में पहुंचे और गाड़ी की जांच कर रहे हैं। पुलिस कर्मी पंजाब के बताए जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों को एक युवती की तलाश है और उसकी लोकेशन सीमावर्ती क्षेत्र में दिख रही है। चौकी प्रभारी सोनौली नवनीत नागर ने बताया कि किसी युवती की तलाश में पंजाब की पुलिस आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें