फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा दो घर गुलशन सा, हमारे घनश्याम आएं हैं

विज्ञापन
सिसवां कस्बे में सजी राधा कृष्ण की प्रतिमा।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
सजा दो घर गुलशन सा, हमारे घनश्याम आएं हैं
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिले में देर रात तक भजन कीर्तन का हुआ आयोजन
महराजगंज। जिले में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। शुक्रवार देर रात तक भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। कलाकारों ने भजनों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का बखान किया।
शहर में श्री श्याम मंदिर में राधे-राधे बाबा द्वारा प्रस्तुत भजन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। देर रात तक भजन कीर्तन जारी रहा। जन्माष्टमी पर सोहर व मंगलगीत प्रस्तुत किए गए। पुलिस लाइन व कोतवाली परिसर में भी भजन कीर्तन हुआ। हनुमानगढ़ी में देर रात तक कीर्तन होता रहा।
विज्ञापन

कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार, सिसवा कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। कस्बे के सभी मंदिरों को गुब्बारे व फूलों से सजाया गया था। कस्बे के राम जानकी मंदिर व कृष्णा मंदिर में भजन कीर्तन व भव्य जागरण का भी आयोजन हुआ।
कुशीनगर से आए भजन गायक राजेश रौनक द्वारा भजन ‘तेरा दरबार सांवरे जहां से न्यारा’ स्थानीय भजन गायक दिनेश सोनी व विनोद सोनी की सामूहिक भजन प्रस्तुति ‘सजा दो घर गुलशन सा, हमारे घनश्याम आए हैं’ ओ सांवरे ओ सांवरे...’ पर श्रोता झूम उठे। इस अवसर पर मनोज केसरी, जीतेंद्र वर्मा, विजय अग्रवाल, कुलदीप आदि मौजूद रहे। सिंदुरिया प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत बरोहिया में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर भजन-कीर्तन हुआ। मंदिर पर राधा-कृष्ण के परिधान पहनाकर दो बालिकाओं को मनोहारी रूप में सजाया गया था।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सुंदर झांकी सजाई गई और कीर्तन का आयोजन हुआ। आयोजन ब्लॉक प्रमुख उर्मिला गुप्ता के द्वारा किया गया। इस अवसर पर राम हरख गुप्ता, ओम प्रकाश पटेल, रघुनाथ पटेल, कृष्णचंद आदि मौजूद रहे।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में शुक्रवार रात जन्माष्टमी हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय, नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, चेयरमैन गुड्डू खान आदि मौजूद रहे। गोरखा समाज की ओर से नगर स्थित मिलिट्री कैंप में शुक्रवार रात कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तम थापा, सुनील क्षेत्रीय, तुल बहादुर, हरि बहादुर गुरुंग, डमर बहादुर गुरुंग आदि मौजूद रहे।
------
सेमरा में जन्माष्टमी की डोल शोभायात्रा निकाली
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा में सिंदुरिया, घुघुली, चौक थाने की पुलिस के साथ शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से राम जानकी मंदिर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का डोल निकाला गया। भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति सजाकर डोल लेकर श्रद्धालु जा रहे थे। ग्राम सभा में पुलिस के जवानों के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का डोल शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी सिंदुरिया नासिर हुसैन, देंवेद्र कुमार, श्याम सुंदर तिवारी, अंजनी कुमार, आरसी वरुण आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

-----
अखंड कीर्तन का हुआ समापन
ठूठीबारी। कोतवाली परिसर, राधाकृष्ण मंदिर, धरमौली गांव स्थित ठाकुर मंदिर, डगरुपुर राम-जानकी मंदिर समेत क्षेत्र में स्थित मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। वहीं 35 वर्षों से चली आ रही परंपरा को ठूठीबारी कस्बे के श्रद्धालु कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर में 9 दिनों से खड़े होकर अखंड कीर्तन कर रहे थे जिसका समापन शुक्रवार मध्यरात्रि श्री कृष्ण जन्म के बाद संपन्न हुआ। मंदिर के पुजारी विशंभर पाठक, भगवती पाठक, जसवंत जायसवाल, सन्नी मद्धेशिया, कृष्णा मद्धेशिया, गोपाल, शिवराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें