फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमला : इंतजार नहीं अब इंतकाम चाहिए

Sun, 17 Feb 2019 12:35 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
पुलवामा हमला : इंतजार नहीं अब इंतकाम चाहिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। पुलवामा में आतंकी हमले के प्रति शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सबमें गुस्सा दिखा। लोगों  ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही आतंकवाद का प्रतीक पुतला भी जलाया। पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए लोगों ने वहां के प्रधानमंत्री का भी पुतला जलाया।
विज्ञापन


निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार बीपी एजुकेशनल एंड स्पोर्ट्स स्कूल के प्रबंधक सदाशिव पांडेय के नेतृत्व में बच्चों ने कस्बे में रैली निकालकर आतंकी घटना के प्रति विरोध जताया। वहीं कस्बे के सैकड़ों युवाओं ने देर शाम व्यापारी शंभू लाल वर्मा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर आतंकी हमले में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसी क्रम में खोन्हौली के ग्रामीणों ने ऋषिकेश यादव व कृष्ण मणि पटेल के नेतृत्व में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के पुतले के साथ जुलूस निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। चिउटहा मार्ग पर पाकिस्तानी पीएम के पुतले व झंडे को फूंका। भारतीय स्टेट बैंक चौराहे पर शशि भूषण राय के नेतृत्व में नगरवासियों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। सीमावर्ती बैठवलिया, मिश्रौलिया सहित आधा दर्जनों गांवों के लोगों ने हनुमान मंदिर परिसर में शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पुरैना प्रतिनिधि के अनुसार घुघली कस्बे में लोगों ने जुलूस निकालकर आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। पाकिस्तानी पीएम एवं आतंकवाद का पुतला फूंका। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार ऑल इंडिया उलमा मशाईख बोर्ड, मदरसा एमजीबी उलूम एवं मदरसा अशरफिया अनारूल उलूम के लोगों ने आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। मस्जिद गरीब नवाज के इमाम मौलाना कमरे आलम के नेतृत्व में लोगों ने कस्बे में जुलूस निकालकर पाकिस्तान व आतंकवाद विरोधी नारे लगाए। इस दौरान मौलाना जुल्फेकार, मौलाना कलीमुल्ला, मौलाना जुनैद, इरशाद अहमद, नियाज अहमद, गुलफाम अहमद, अतीक अंसारी, सैयद अफजाल, महबूब आदि मौजूद रहे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव सतीश कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और जुलूस निकालकर गांधी चौक पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री एवं आतंकी अजहर मसूद का पुतला फूंका। गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल नौतनवां के बच्चों ने शनिवार को गांधी चौक से जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल बच्चे पाकिस्तान एवं आतंकवाद विरोधी नारे लगाते हुए जयहिंद चौराहा, अस्पताल चौराहा, जनता चौक, हनुमान चौक, जायसवाल मोहल्ला होते हुए वापस स्कूल पहुंचे और आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। तहसील क्षेत्र के गांव बरवा भोज में शनिवार को युवकों ने सीजू कुमार के नेतृत्व में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार समरधीरा चौराहा पाकिस्तानी पीएम का पुतला फूंका गया। दुकानदारों ने दुकानें बंद रख कर आतंकवाद विरोधी नारे लगाए। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। खुटहा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मुड़िला बाजार में ग्राम प्रधान धनंजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने दुकानें बंद कराई और मुख्य चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका।  बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोल्हुई रोड घोड़नामपुर जीएस नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। धानी क्षेत्र के बंगाला चौराहा से युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। लार्ड कृष्णा पीजी काॅलेज में भी आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार हनुमानगंज शिवरन शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के छात्रों ने विद्यालय से गड़ौरा जमुई कलां ओडवालिया तक रैली निकाली। ओडवलिया चौराहे पर आंतकवाद का पुतला का फूंका गया। आदर्श बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर आतंकवाद का पुतला फूंका। बरगदवां प्रतिनिधि के अनुसार व्यापार मंडल व लालमती देवी माडर्न एकेडमी विद्यालय के तत्वावधान में कस्बे के लोगों ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जताया। इसके बाद आतंकवाद का पुतला फूंक गुस्से का इजहार किया। लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक सभागार में शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रमुख सतीश पांडेय व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शोक जताया।कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार सिसवा कस्बे के वार्ड नंबर एक मस्जिद टोला स्थित पब्लिक स्कूल में बच्चों ने 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। सामाजिक संगठन के लोगों ने सिसवा बुजुर्ग स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर कैंडल जला कर शहिदों को श्रद्धांजलि दी । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें