फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निर्वाचक नामावली के ड्राफ्ट रोल का किया गया प्रकाशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी मतदाताओं के फॉर्म को किया जा चुका है डिजिटाइज्ड
विज्ञापन

छह मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने एसआईआर के संदर्भ में निर्वाचक नामावली के आलेख्य प्रकाशन को लेकर मीडियाकर्मियों ने बातचीत की। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 04 नवंबर से आरम्भ हुए एसआईआर का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। निर्वाचक नामावली के ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया गया है। इसमें कुल 16,91,437 मतदाताओं का नाम है और सभी के फॉर्म को डिजिटाइज्ड किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कुल 19,92,459 मतदाता पंजीकृत थे। एसआईआर के दौरान शत–प्रतिशत मतदाताओं से संपर्क करने का प्रयास किया गया। जनपद में 57,072 मृत हैं और 71,861 अनुपस्थित या अनट्रेसेबल हैं। इसी प्रकार 1,30,353 लोग स्थाई रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं जबकि 39,373 लोग पहले से ही पंजीकृत हैं। इस प्रकार कुल 3,01,022 मतदाताओं का गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि छह जनवरी से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, नाम या पते में संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां स्वीकार की जा रही हैं। इस दौरान अनमैप्ड (नो-मैपिंग) श्रेणी में रखे गए मतदाताओं को नोटिस जारी कर उनकी सुनवाई, सत्यापन और गणना प्रपत्रों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि 27 फरवरी तक सभी दावे-आपत्तियों का निस्तारण कर लिया जाए, ताकि समय से अंतिम सूची तैयार की जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद तीन मार्च तक आयोग से अनुमति प्राप्त की जाएगी और इसके पश्चात छह मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि अंतिम सूची पूरी तरह त्रुटिरहित हो, जिससे किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए और अपात्र नामों को सूची से हटाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें