महराजगंज। विकास खंड घुघली के ग्राम सभा खानपुर गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। खानपुर गांव में सफाई का आलम यह है कि नालियां बजबजा रही हैं। इससे संक्रामक रोग का खतरा बना हुआ रहता है। दो हजार की आबादी वाले खानपुर गांव में बस नाम के लिए सफाई कर्मी तैनात है। गांव के जितेंद्र मिश्र, महेंद्र, हाजी अकबर, पवन सिंह आदि लोगों ने बताया कि नाली की सफाई नहीं होती है। घुघली ब्लॉक के एडीओ पंचायत राधेश्याम सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद