महराजगंज। समितियों की ऋण सीमा निर्धारित करने पर जोर दिया जाए। जिन समितियों की सीमा कम है, उसे बढ़ाने पर जोर दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की्र शिथिलता न बरती जाए।
ये निर्देश सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में भूमि विकास बैंक व सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधकों की बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि समितियों के सचिव सदस्य बनने वाले किसानों को अधिक से अधिक ऋण का वितरण करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जिन सदस्यों से वसूली की जानी है उसमें भी तेजी लाई जाए। समितियों को सृदृढ़ बनाने की दिशा में पहल किया जाए। संवाद