फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कटे होठ और तालू का निशुल्क होगा आपरेशन के लिए 35 बच्चे रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की ओर से जिला अस्पताल में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 73 होठ व तालू कटे बच्चों का पंजीकरण के साथ ही 35 बच्चों को निशुल्क आपरेशन लखनऊ रेफर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लखनऊ के सिप्स अस्पताल द्वारा लगाए इस शिविर में इलाज व ऑपरेशन हेतु 73 बच्चों को चयनित किया गया है। जिनमें 35 बच्चों को संस्था के ही बस से लखनऊ रेफर भी कर दिया गया। इस अस्पताल में बच्चों के साथ परिजनों के रहने खाने की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी। 38 बच्चों को भी जल्द ही भेजा जाएगा। बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रबंधक डॉ. मोहम्मद कमरूज्जमा लारी ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. नीना वर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, डॉ. एके द्विवेदी , जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह, डॉ. एबी त्रिपाठी, डॉ. रीतेश पुरवार, डॉ वरुन, मोहम्मद आमीन खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें