फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Fri, 20 Jul 2018 12:49 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
असम सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया की सभा न होने देने तथा कार्यकर्ताओं को परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने असम सरकार के खिलाफ बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के सामने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने एडीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी दिया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि 18 जुलाई को असम के गोवाहाटी शहर में प्रवीण तोगड़िया की सभा थी। सभा के लिए संगठन द्वारा प्रशासन से अनुमति भी मांगी गई। आरोप लगाया कि अनुमति दिए जाने के बावजूद प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को डराने के उद्देश्य से सभा स्थल के आसपास के क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दिया। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि असम सरकार द्वारा अकारण राजनीति से प्रेरित होकर प्रशासनिक अधिकारों का दुरुपयोग किया गया। ऐसे कृत्य के लिए असम सरकार से जवाब तलब किया जाना चाहिए। पत्रक देने वालों में गोविंद, सत्यम चौबे, अनुराग द्विवेदी, रिशु मिश्रा, आदित्य पटेल, राजेश निषाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें