फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैस की किल्लत के खिलाफ किया प्रदर्शन, धरने पर बैठे

विज्ञापन
भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करते कार्यकर्ता एवं मौके पर पहुंचे कार
विज्ञापन
एसडीएम को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंप तीन दिन के अंदर समाधान की मांग की
विज्ञापन


डीएसी नंबर के आधार पर नहीं हुई होम डिलीवरी तो बड़े आंदोलन की तैयारी : जितेंद्र

नौतनवा। गैस की किल्लत के बीच एजेंसी संचालकों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को युवा नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में कुछ लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। पूरे नगर में बाइक जुलूस निकालकर नारेबाजी की और तहसील पहुंच परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम नवीन प्रसाद ने उनका सात सूत्रीय ज्ञापन प्राप्त कर तीन दिनों के अंदर समाधान का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। जितेंद्र जायसवाल का कहना है कि नियम के बावजूद गैस की होम डिलीवरी के बजाए लोगों को लाइन में खड़ा किया जा रहा है, इसपर तत्काल रोक लगे। कार्यालय पर पर्ची कटवाने की दुर्व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर ऑनलाइन बुकिंग व डीएसी नंबर के आधार पर बिना किसी भेदभाव के सभी को गैस उनके घर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी के जिम्मेदारों द्वारा मनमानी कर अपना मोबाइल बंद रख उपभोक्ताओं की कागजी समस्याओं का भी कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी समस्याओं को लेकर जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। जितेंद्र जायसवाल ने चेतावनी दिया है कि यदि तीन दिन के अंदर सभी सात सूत्रीय समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, नागेंद्र शुक्ला, गिरीश चंद्र त्रिपाठी, रिंकू जायसवाल, सत्यम सोनी, सुधांशु वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, हरि नारायण, प्रेम जायसवाल, सागर विश्वकर्मा, किशन मद्धेशिया, अनुराग, सुनील, शत्रुघ्न जायसवाल, अमन आनंद, राहुल वर्मा, कमलावती, प्रीति, दुर्गावती, सोनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें