फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मरक्षा का गुर सिखाने वाले प्रशिक्षकों का प्रदर्शन

Thu, 25 Apr 2019 01:08 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
आत्मरक्षा का गुर सिखाने वाले प्रशिक्षकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को आत्मरक्षा का गुर सिखाने वाले प्रशिक्षकों ने मानदेय में कटौती के विरोध में बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। साथ ही संपूर्ण मानदेय के भुगतान की मांग की।
विज्ञापन


 बीएसए को सौंपे गए ज्ञापन में जूडो कराटे, ताइक्वांडो प्रशिक्षकों ने कहा है कि जनपद के समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा का गुर सिखाने के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत बीते वर्ष उनकी नियुक्त निर्धारित तीन हजार रुपये मानदेय पर की गई। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय से एक प्रशिक्षक को तीन हजार रुपये का भुगतान किया जाना था, लेकिन विभाग ने मानदेय में आधी कटौती करते हुए प्रत्येक विद्यालय को महज 1500 रुपये का ही भुगतान किया। इससे प्रशिक्षकों में नाराजगी है। प्रशिक्षकों ने निर्धारित मानदेय के भुगतान की मांग की है। इस दौरान प्रशिक्षक रिजवान अहमद फैजी, अरुण गुप्ता, एजाज, अंजली दीक्षित, ममता यादव, ज्योति गुप्ता, राहुल सिंह, अवध खरवार, लाल बहादुर, साहब सिंह, प्रदीप राज, दुर्गेश, संतोष गुप्ता आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें