फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टिकट न मिलने नाराज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया

Tue, 18 Apr 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया, संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरेंदा। नगर निकाय चुनाव में पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ता पार्टी के जनप्रतिनिधियों पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। लोगों ने पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। आनंदनगर नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी के टिकट की घोषणा होते ही विरोध के सुर तेज हो गए हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अयूब, रविंद्र श्रीवास्तव व विनीत मणि ने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध किया।
नगर पंचायत आनंदनगर में कांग्रेस पार्टी से मोहम्मद अयूब ने कहा कि वर्ष 1997 से स्वयं व पत्नी तनवीर पार्टी की सक्रिय सदस्य रहीं। नगर निकाय के चुनाव के टिकट बंटवारे में पार्टी ने गाइडलाइन के विपरीत दूसरे पार्टी को छोड़कर आए व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया गया, जो कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र श्रीवास्तव ने कहा पार्टी के सक्रिय सदस्यों के साथ विश्वासघात किया गया है। इसका परिणाम पार्टी के प्रत्याशी को विरोध से चुकाना पड़ेगा। विनीत मणि ने कहा काफी दिनों से पार्टी की सेवा करते हुए कांग्रेस के योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करता रहा। लेकिन नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें