महराजगंज। जिले में मंगलवार को आठ व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब 10 केस सक्रिय हो चुके हैं। सभी होमआइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितों की निगरानी की जा रही है। मंगलवार को 99 सैंपल की जांच की गई।
यह जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि मिठौरा, घुघली व परतावल में दो-दो व सिसवा व लक्ष्मीपुर ब्लॉक में एक-एक संक्रमित मिले हैैं। कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। संवाद