फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं ने नाराज व्यापारियों ने लगाया जाम

विज्ञापन
दो दुकानों में चोरी की घटना से नाराज व्यापारियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
चोरी की घटनाओं ने नाराज व्यापारियों ने लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। नगर पालिका परिषद नौतनवां के वार्ड नंबर दस शास्त्री नगर में चोर बुधवार की रात एक मोबाइल और एक रेडीमेड कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर नकदी और कीमती सामान उठा ले गए। दोनों दुकानें एक कटरे में आमने सामने हैं। उधर, चोरी की इस घटना से नाराज व्यापारियों ने कस्बे के अस्पताल चौराहे पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष जितेंन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में जाम लगा दिया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना का जल्द पर्दाफाश किए जाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन बंद कराया।
नौतनवां नगर पालिका के परसोहिया मुहल्ला निवासी अनूप जायसवाल की अस्पताल चौराहे के पास मोबाइल की दुकान है। बुधवार की रात चोर दुकान का ताला तोड़कर नकदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान उठा ले गए। दुकानदार ने बताया कि गुरुवार को पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और शटर खुला है। इसके बाद भागे-भागे दुकान पर आए। दुकान से नकदी, मोबाइल तथा अन्य सामान नहीं गायब मिले। उन्होंने बताया कि चोर दुकान में रखे 1.50 लाख रुपये नकद और करीब 4,85,050 रुपये मूल्य के सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवां कस्बा के वार्ड नंबर 25 गांधी नगर निवासी जसविन्दर सिंह उर्फ मनी सिंह की अस्पताल चौराहे के पास रेडीमेड कपड़े की दुकान है। चोर यहां भी कुछ नकदी समेत रेडीमेड कपड़े उठा ले गए। पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि बुधवार को देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह जब दुकान खोलने गए तो ताला टूटा था और शटर खुला हुआ था। अंदर गल्ले का ताला टूटा हुआ था। इंस्पेक्टर गजेंद्र राय ने बताया कि इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें