फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू के कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। किसानों की समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की तथा मुख्यमत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अपने ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो यूनियन के कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

यूनियन के जिला महासचिव रामअशीष ने कहा कि सरकार द्वारा पेट्रोलियम मूल्य में किए गए वृद्धि से किसानों की समस्याएं बढ़ गई हैं। लाकडाउन के कारण किसानों की पहले ही अधिक क्षति हुई है। पेट्रोलियम की मूल्यवृद्धि ने परेशानी बढ़ा दी है। यदि किसानों की समस्या दूर करने को लेकर रुचि नहीं दिखाई गई तो यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता व्यापक पैमाने पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में यूनियन कार्यकर्ताओं ने सस्ते दर पर किसानों को पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने, किसान के खेत को छोड़कर अन्य जगहों पर हो रही खरीद पर मंडी शुल्क लगाने तथा पुलिस द्वारा वाहन चालान के नाम पर किए जा रहे उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान दौरान राजेंद्र सिंह, बेचू प्रसाद, बुधिराम, सरफराज, महबूब अली, आशीष कुमार, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें