फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन माह से राशन नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कोटेदार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा।
विज्ञापन
मिठौरा। विकास खंड की ग्राम पंचायत दरहटा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत तीन माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बुधवार को सैकड़ों अंत्योदय और बीपीएल कार्डधारक पंचायत भवन पहुंच गए। कोटेदार आरोप लगाते हुए ग्रामीणों प्रदर्शन कर प्रशासन से जांच की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि अप्रैल, मई और जून माह का खाद्यान्न दिए बिना ही उनसे ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर वितरण दर्शा दिया गया। कार्डधारकों का कहना है कि रिकॉर्ड में राशन वितरण दिखा दिया गया लेकिन उनके घरों तक एक दाना भी नहीं पहुंचा। इससे गरीब परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक तीन माह का बकाया राशन नहीं मिलेगा, तब तक जुलाई माह के राशन के लिए फिंगर नहीं लगाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि पहले पुराने राशन का हिसाब दिया जाए उसके बाद ही नए माह का वितरण कराया जाए। प्रदर्शन के दौरान प्रधान प्रतिनिधि मनीष पासवान, विजय प्रकाश पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। फूलमती, सुभागिन, सोनपतिया, ईश्रावती, जड़वती, ममता, जानकी, श्रीजावती, रेनू, कमलावती, सुनीता, हेवंती, चंदा, रंभा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में खाद्य पूर्ति निरीक्षक बालेश्वर मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। गांव में लोगों का बयान दर्ज किया गया है। कोटेदार मौके पर नहीं थे। जांच के बाद आरोप सिद्ध होने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें