फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए कंजड़ों ने प्रदर्शन किया

Tue, 10 May 2016 12:27 AM IST
maharajganj
विज्ञापन
‌‌‌‌विरोध - फोटो : vinod gupta
विज्ञापन
महराजगंज में   नगर पालिका के इंदिरा नगर मुहल्ले में कंजड़ बस्ती के लोगों ने पानी से त्रस्त होने पर सरकारी हैंड पंप के पास प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


बस्ती के मुखिया मोहन ने बताया कि आबादी 15 सौ से अधिक की है। यहां सरकारी आवास तो बना दिए गए हैं लेकिन पानी सप्लाई नहीं दी गई है। कंजड़ बस्ती में कुल तीन सरकारी हैंडपंप लगाए गए हैं। इनमें से दो हैंडपंप तीन माह से खराब पडेे़ हुए हैं। कंजड़ बस्ती में रहने वाले छेदी प्रसाद ने बताया कि खराब हैंडपंप बनवाने के लिए तीन बार नगर पालिका कार्यालय में उन्होंने लिखित सूचना दी मगर कोई कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि बस्ती में सरकारी पानी की सप्लाई समयानुसार ही है। सुबह छ: बजे से नौ बजे तक ही पानी मिल पाता है। उसके बाद दोपहर में बारह बजे से दो बजे तक और सायं छ: बजे से रात्रि आठ बजे तक ही पानी मिल पाता है। कंजड़ोे का कहना है कि सुबह में किसी तरह से पानी का काम चला लेते हैं मगर दोपहर के समय में दो बजे के बाद कंजड़  समुदाय के लोगों को पानी पीने के लिए दूसरे के दरवाजे पर या कुछ दूर जाना पड़ता है। बताया कि सरकारी हैंडपंप खराब होने की सूचना सभासद को भी दी मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को कंजड़ों का गुस्सा और भी अधिक था जब तेज धूप में दूसरे के दरवाजे से पानी भर कर लाना पड़ा। तो बस्ती के लोग इकट्ठा होकर सरकारी हैंडपंप बनवाने की मांग करने लगे। इस दौरान पप्पू, विशाल, लालू, छेदी, राजू, छोटू, बिटिया, पनवा देवी,  मुन्नी देवी, शांति देवी, कविता सोनू, किरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें