फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आधार कॉर्ड बनाने में अनियमितता का आरोप लगा प्रदर्शन, सड़क जाम

विज्ञापन
परसामलिक में आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रदर्शन करते लोग।  
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर स्थिति संभाली
विज्ञापन

नौतनवा ब्लॉक परिसर में करीब 10 दिनों से बनाया जा रहा है आधार कार्ड
परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक के रतनपुर मुख्यालय में आधार कार्ड बनाने में भारी अनियमितता का आरोप लगाकर बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने सोमवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि आधार कार्ड बनवाने के लिए यहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
जानकारी के अनुसार, नौतनवा ब्लॉक परिसर में करीब 10 दिनों से आधार कार्ड बनाया जा रहा है। इसको लेकर दूर-दराज के गांवों से अभिभावकों सहित बच्चों की भीड़ रोजाना लग जाती है। बताया जा रहा है कि बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर देने से अभिभावक अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए ब्लॉक का चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को भी इसी के लिए काफी भीड़ जुटी हुई थी।
विज्ञापन

आधार कार्ड सेंटर पर कंप्यूटर ऑपरेटर 11 बजे पहुंचा। आरोप है कि भीड़ को देखकर कंप्यूटर ऑपरेटर ने लोगों के साथ बदसलूकी से पेश आते हुए सर्वर नहीं चलने का बहाना बनाकर कंप्यूटर बंद कर दिया। इसके बाद आधार कार्ड बनवाने आए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित आधार कार्ड बनवाने वाले श्यामकाट निवासी दीपक यादव, सेवतरी निवासी सुनील यादव, संजय चौधरी महुअवा, अमीरून निशा, महफूज आलम, ममता, सुनीता, रानी, किरन, रहीमुन निशा आदि लोगों ने कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध तरीके से 200 से 300 रुपये जबरन वसूली करने का आरोप लगाकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित लोगों ने नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग लगभग एक घंटे बंद कर प्रदर्शन किया। सड़क जाम व प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे नौतनवा नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराकर आवागमन बहाल करवाया।
घंटों जाम रही सड़क, आवागमन रहा बाधित



प्रदर्शन और सड़क जाम की सूचना पर नौतनवा बीडीओ अमित कुमार मिश्रा ने पहुंच कर जाम हटवाने के लिए कोशिश की लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जाम नहीं हटाया। जैसे ही इसकी सूचना नौतनवा नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया और आधार कार्ड तत्काल बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

वर्जन
आधार कार्ड बनाने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर के दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को वहां जाकर समझा-बुझाकर शांत कराया गया। साथ ही तत्काल आधार कार्ड बनवाने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
-सौरभ कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार, नौतनवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें