फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 28 Apr 2025 06:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भैरहवा/ठूठीबारी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में 25 भारतीय समेत एक नेपाली युवा की हत्या के मामले में सोमवार को नेपाल के नवलपरासी जिले में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नेपाल के पूर्व गृह राज्यमंत्री देवेंद्र राज कंडेल के नेतृत्व में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाल कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। युवाओं ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के चलते निर्दोष नेपाली युवक की जान गई है। अब नेपाल सरकार को कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान का दूतावास बंद कर देना चाहिए।
पूर्व गृह राज्यमंत्री मंत्री और नेपाली कांग्रेस के सदस्य देवेंद्र राज कंडेल ने कहा की 22 अप्रैल को भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें बुटवल (नेपाल) के सुदीप नेउपाने की जान चली गई।
विज्ञापन

आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है। इसलिए पूरी दुनिया को एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ना चाहिए। इस दौरान लुंबिनी प्रदेश के वन तथा वातावरण मंत्री देवकरण कलवार, विधायक बैजनाथ कलवार, कांग्रेसी नेता चंद्रप्रकाश गुप्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें