फरेंदा में डॉ भीमराव अंबेडकर महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
- फोटो : MAHARAJGANJ
इंद्र मेघवाल की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन
राजस्थान सरकार के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। आंबेडकर महासभा तहसील इकाई फरेंदा के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में इंद्र मेघवाल की हत्या के विरोध में रविवार को कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
गंगा पासवान, रब्बुल हसन, दिनेश कुमार, लालजी के साथ कई कार्यकर्ता कस्बे में मंडी समिति, बरदहिया बाजार, मिल गेट, विष्णु मंदिर तिराहा होते हुए आंबेडकर तिराहे पहुंचे और कैंडल जलाकर बालक इंद्र मेघवाल को श्रद्धांजली दी। वहीं पर हुई सभा में रमाकांत ने कहा कि राजस्थान सरकार के कृत्य की पूरे देश में निंदा हो रहा है। भीमसेन गौतम ने कहा कि राष्ट्रपति को राजस्थान सरकार के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। युवराज कुमार ने कहा कि दलितों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है।
इस दौरान राकेश विश्वकर्मा, सुरेंद्र चौरसिया, इंद्रजीत, सुरेमन प्रसाद, नारद मुनि, प्रदीप कुमार, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।