फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध... छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बायोमेट्रिक हाजिरी से जुड़ी मांग को लेकर पीजी कॉलेज प्रशासन और छात्र नेता पिछले दो दिनों से आमने-सामने हैं। शुक्रवार को कॉलेज गेट पर धरना दे रहे छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन पर मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाया। प्राक्टर की कार्यशैली की निंदा करते हुए जमकर नारेबाजी की। कॉलेज प्रशासन ने आरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्व छात्र नेताओं ने विद्यार्थियों के लिए प्रारंभ की जा रही बायोमेट्रिक प्रक्रिया में शिक्षक व अन्य कर्मियों को भी शामिल करने की आवाज उठाई। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर प्राक्टर बिपिन यादव ने अपशब्द बोलकर सभी को बाहर निकलवा दिया।
छात्र नेताओं ने बताया कि दूसरे दिन हम लोग स्कूल के गेट के सामने धरना दे रहे थे उस समय प्राक्टर के निर्देश पर हम लोगों को कर्मियों ने मारपीट कर भगा दिया। छात्र नेताओं ने नारेबाजी करते हुए प्राक्टर के कार्यशैली की निंदा की। इस दौरान संदीप कन्नौजिया, देवेंद्र यादव, राज मंगल यादव, रविशंकर पांडेय, राघवेंद्र पांडेय, धीरज यादव, मनीष कुमार यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें