फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में कोटेदार के खिलाफ गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज में कोटेदार के खिलाफ गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा खनुआ में कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान आशा देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोटेदार की दुकान पर पहुंच जमकर बवाल काटा।
इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक प्रदीप पांडेय ने जांच में गड़बड़ी सामने आने पर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देते हुए ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान आशा देवी ने बताया कि लोगों को राशन नहीं मिलने के कारण परेशानी हुई तो उग्र हो गए। उनको समझाने के बाद मामला किसी तरह से शांत हुआ है। कोटेदार दिनेश मद्धेशिया का कहना है कि नियम के अनुसार ही ग्रामीणों को राशन वितरित किया जाता है। ग्राम प्रधान द्वारा साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक प्रदीप पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों के बयान एवं मौका मुआयना में अनियमितता प्रकाश में आई है। मामले में विधिक कार्रवाई के लिए आरोप पत्र एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। एसडीएम राम सजीवन मौर्य का कहना है कि मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी के विरुद्ध आवश्यक उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें