फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लोगों की करते हैं सुरक्षा, सांपों की बचाते हैं जान

Wed, 18 Sep 2024 05:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। बागापार गांव के हरिवंश हौसला वाले ने सांपों को बचाने की मुहिम छेड़ रखी है। तीन साल से सांपों को बचाने के काम को उन्होंने अपने जीवन का खास हिस्सा बना लिया है। भीषड ठंडी हो या गर्मी या बरसात हरिवंश रात दो बजे भी एक कॉल पर निकल पड़ते हैं।
विज्ञापन

मूक प्राणी को बचाने और इंसान की सुरक्षा की जिम्मेदारी हरिवंश के मन में है। इसी जुनून के चलते इस साल बारिश के महीनों में 30 वर्षीय हरिवंश ने करीब 500 सांपों को रेस्क्यू कर सोहगीबरवा के जंगलों में सुरक्षित छोड़ा है। हरिवंश बताते हैं कि देश के जाने माने पशु प्रेमी मुरली वाले हौसला से सांपों को रेस्क्यू करने का जुनून पैदा हुआ। उनसे कई महीने प्रशिक्षण लेने के बाद साल 2021 से उन्होंने यह मुहिम शुरू की।
अब तक कोबरा (गेहूंअन), वाइपर, कामन करैत जैसे जहरीले सांपों के अलावा अजगर, रेट स्नेक, धामिन को रेस्क्यू किया है। एक साथ ज्यादा फोन आने पर वे टीम के बीरू प्रजापति, विशाल, राजकुमार नीरज गुप्ता, रामचंद्र पासवान, परमहंस गुप्ता, सोनू सिद्दीकी आदि सदस्यों की भी मदद लेते हैं। उनका उद्देश्य मूक प्राणियों का जीवन और इंसान को खतरे से बचाना है।
विज्ञापन


यहां से किए रेस्क्यू
हरिवंश हौसला वाले ने जिले के बागापार, धनेवा, मधुबनी, खुटहा बाजार, नौतनवा, मुजुरी, पनियरा, उस्का बाजार, सिसवा, फरेंदा, निचलौल, घुघली, चौक आदि कस्बों में रेस्क्यू कर सांपों को पकड़कर जंगलों में सुरक्षित छोड़ चुके हैं। इसके अलावा शहर से दूर वाले क्षेत्रों में भी वे रात को ही सदस्यों के साथ रेस्क्यू करने पहुंच जाते हैं।

निशुल्क सेवा करते हैं हरिवंश
घर हो या बाड़ा या फिर आसपास के क्षेत्र में अगर सांप या दूसरे वन्यजीव निकल आएं तो उनके टीम के सदस्य निशुल्क रेस्क्यू करते हैं। मोबाइल नंबर 09125794292 पर कॉल करते ही टीम सक्रिय हो जाती है। टीम के सदस्य बाइक से रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचते हैं। वे रेस्क्यू के लिए आसपास के गांव तक पहुंच जाते हैं, लेकिन कोई शुल्क नहीं लेते जो खर्चा होता है खुद या टीम के सहयोग से वहन करते हैं। उनके मन में सिर्फ मूक प्राणियों को बचाने की जिद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें