फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: थाने से शिकायत का मिलेगा प्रमाण

Wed, 04 Dec 2024 12:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। आम जनता के प्रति श्यामदेउरवा पुलिस के व्यवहार में इन दिनों काफी सुधार देखने को मिल रहा है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह की पहल पर शिकायत दर्ज करने पर प्रमाण के तौर पर पावती रसीद दी जा रही है।
विज्ञापन

इसमें संक्षिप्त में शिकायत का प्रकार व दारोगा व बीट सिपाहियों का मोबाइल नंबर दर्ज किया जा रहा है। इससे फरियादियों को काफी सहूलियत मिल रही है। उनके मामले में क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी उन्हें मोबाइल फोन पर ही मिल जा रही है, जिससे उन्हें बार-बार थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाने पर शिकायत दर्ज करने वाले फरियादियों को पावती देने की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके लिए एक दारोगा को कार्य दिवस अधिकारी नियुक्त किया गया है। फरियादियों की शिकायत उन्हीं के पास आएगी। लिखित शिकायत मिलने पर इससे सभी बिदुओं का संक्षिप्त विवरण इस पावती रसीद पर दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें