फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें : एसपी

विज्ञापन
पुलिस कर्मियों के साथ बैठक करते एसपी डॉ. कौस्तुभ।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें : एसपी
विज्ञापन

महराजगंज। आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें। लंबित विवेचनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुमशुदा बच्चों की बरामदगी में तेजी लाएं। थानों लोगों को समस्याओं को त्वरित निस्तारित किया जाए।
यह निर्देश पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने दी। वह बुधवार को कार्यालय सभागार में अपराध नियंत्रण के प्रगति की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने प्रत्येक थानों से आए दो-दो पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

एसपी ने थानों पर लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, वांछित अभियुक्तों, पुरस्कार घोषित अपराधियों, वारंटियों की गिरफ्तारी, शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण एवं एनसीआर में हुई कार्रवाई के प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन शिकंजा के तहत कार्रवाई में तेजी लाएं। विश्वकर्मा जयंती, चेहल्लुम, दुर्गापूजा/दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था की बेहतर ढंग से तैयारी करें। 10 वर्षीय अपराधियों के सत्यापन एवं उनके डोजियर तैयार करें।
विज्ञापन

पीड़ित को मिली रकम
महराजगंज। धोखाधड़ी कर आवेदक गोपेश शुक्ला के खाते से निकाले गए 94,489 रुपये को साइबर सेल की मदद से वापस कराया गया। गोपेश शुक्ला निवासी तहसील चौराहा थाना फरेंदा ने शिकायती पत्र में बताया कि उनके खाते से 94,489 रुपये की धनराशि की अवैध निकासी की गई है। साइबर सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए रकम वापस कराया गया। यह जानकारी उप निरीक्षक रामकिशुन यादव ने दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें