फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निगरानी में लापरवाही पर प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार, जांच एक्सईएन को

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अनुनय झा ने किया चौक बाजार के निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार को चौक बाजार में बन रहे स्टेडियम का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य मेंं सामग्री की गुणवत्ता के खराब मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जांच लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को सौंपते हुए उनसे तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। वहीं निर्माण कार्य का शिथिल पर्यवेक्षण करने पर प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाई।
उन्होंने पाया कि स्टेडियम के निर्माण में जो ईंट इस्तेमाल की जा रही हैं वह दोयम दर्जे की हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर से कहा कि तत्काल खराब निर्माण सामग्री को वहां से हटवाएं व मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल कर कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराएं। डीएम ने कहा कि चौक स्टेडियम शासन व प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता में है, ऐसे में इसके निर्माण में किसी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यदायी संस्था ने यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं की तो उनकी जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
डीएम की पहल से दिव्यांग को मिला स्मार्ट केन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा के प्रयास से मंगलवार को माधोनगर तुर्कहिया के दिव्यांग रामदयाल को सहायक उपकरण योजना के तहत स्मार्ट केन का लाभ मिला है।
रामदयाल जनता दर्शन में परिवार के लिए जारी अंत्योदय कार्ड में अपना व बेटे का नाम न चढ़ पाने की समस्या को लेकर डीएम के पास आए थे, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को बुलाकर उनकी समस्या का समाधान कराया। इसी प्रकार उनकी दिव्यांगता को देख डीएम ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को भी उनकी सहायता करने को कहा। सूचना पर पहुंचे जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांतप्रकाश श्रीवास्तव ने पीड़ित की स्मार्ट केन संबंधी औपचारिकता को पूरा करा कर उसे स्मार्ट केन दिया। उसने बताया कि उसे पहले से दिव्यांग पेंशन मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें