प्रतिबंधित दवाओं के साथ नेपाल का युवक गिरफ्तार
सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली के मुख्य गेट पर भारत से नेपाल आने जाने वाले लोगों की जांच के दौरान एसएसबी और सोनौली पुलिस ने एक नेपाली नागरिक के पास प्रतिबंधित दवा बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार की देर रात सीमा के मुख्य गेट पर एसएसबी और पुलिस संयुक्त रूप से भारत से नेपाल आने जाने वाले लोगों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक युवक नेपाल से भारत दवा लेने की बात कर सोनौली कस्बे में प्रवेश किया। कुछ देर बाद वह दवा लेकर नेपाल जाने के लिए सीमा पर पहुंचा। संदेह होने पर जवानों ने युवक के दवाओं की जांच की तो प्रतिबंधित दवा पाया गया। जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया। कोतवाल धनंजय सिह ने बताया कि सीमा पर जांच के दौरान तिल बहादुर निवासी बुटवल रूपनदेही नेपाल के पास 124 पत्ता प्रतिबंधित दवा बरामद किया गया। संवाद