फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परिवार सर्वे में निकायों के विद्यालयों की प्रगति निराशाजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
- जल्द प्रगति नहीं सुधरी तो बढ़ेगी शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों की मुश्किलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परिवार सर्वे करने में जिले के निकायों में स्थित विद्यालयों की प्रगति काफी निराशाजनक है। जल्द प्रगति न सुधरने पर निकायों के इन शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों की मुश्किलें बढ़नी तय है। ऐसे में सभी को तीव्रता दिखाते हुए सर्वे संबंधी प्रगति को सुधारना पड़ेगा।
परिवार सर्वे की जिले की जो रिपोर्ट आई है, उसमें सभी 12 ब्लॉकों व छह निकायों का विवरण दर्ज है। ब्लॉक की रिपोर्ट 50 से 72 प्रतिशत तक मिली है, जबकि निकायों की 3.5 से लेकर 10 प्रतिशत तक ही पाया गया है। सुधार की आवश्यकता तो ब्लॉकों व नगरीय दोनों क्षेत्र के विद्यालयों में है, लेकिन निकायों में इस पर विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन


ब्लॉकों में यह है उपलब्धि
बृजमनगंज ब्लॉक की 58.7 प्रतिशत, धानी में 62.2 प्रतिशत, घुघली में 61.9 प्रतिशत, लक्ष्मीपुर में 66.8 प्रतिशत, सदर में 64 प्रतिशत, मिठौरा में 64.7 प्रतिशत, नौतनवां में 60.6 प्रतिशत, पनियरा में 58.3 प्रतिशत, परतावल में 65 प्रतिशत, फरेंदा में 70 व सिसवां में 72.5 प्रतिशत उपलब्धि है।
विज्ञापन


निकायों में यह है प्रगति
जिले के छह निकायों में नगर पंचायत आनंदनगर में 3.5 प्रतिशत, नगर पालिका महराजगंज में 38.5 प्रतिशत, नौतनवां में छह प्रतिशत व सिसवा में 10 प्रतिशत, निचलौल नगर पंचायत में 5.1 व घुघली नगर पंचायत में 60 प्रतिशत प्रगति सामने आई है।

परिवार सर्वे में निकायों के विद्यालयों की स्थिति अत्यंत निराशजनक है। उनकी प्रगति को सुधारने की दिशा में सार्थक पहल किया जाए।
-श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें