फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेल यात्रियों की सुविधा के लिए किसान नेता ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
- मांगें नहीं पूरी हुईं तो शुरू होगा क्रमिक अनशन : नागेंद्र शुक्ला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नौतनवा। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से नौतनवा और नौतनवा से गोरखपुर तक ट्रेनों की संख्या बढ़ाने व ट्रेनों को चलाने की मांग की जा रही है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के किसान नेता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने रेलवे स्टेशन नौतनवा में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। यह पांच अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

किसान नेता ने कहा कि नौतनवा रेलवे स्टेशन पर रेल यातायात को बहाल करने के लिए महा हस्ताक्षर अभियान शुरू हो चुका है। गाड़ी संख्या 5541, 5542, 5543, 055 44 जो कोरोनो काल से पहले बंद हो गई थी। उसे चलाया जाए। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए शांतिपूर्ण ढंग से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। यदि हमारी मांगों को रेल प्रशासन गंभीरता से नहीं लिया तो क्रमिक अनशन के रूप में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान श्रीपति शुक्ला, राम सकल तिवारी, बिंद्रेश पांडेय, रामजतन आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें