महराजगंज। एसडीएम सदर रमेश कुमार ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुअवां में आराजी नंबर 410 में खातेदार किसान मंगरू के खेत में क्रॉप कटिंग कराई। फसल की उत्पादन का अनुमान लगाने के उद्देश्य से क्रॉप कटिंग एप्प के माध्यम से कटाई की गई। इस दौरान एक त्रिभुज आकार एरिया में कुल 43.33 वर्गमीटर क्षेत्रफल में फसल को काटकर दाना निकाल कर तौला गया जिससे 18.820 किलोग्राम उत्पादन हुआ। इस प्रकार फसल कटाई प्रयोग में उत्पादकता 46.485 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मापी गई है। इस दौरान सभासद ऋषिकेश पटेल संतोष यादव, लेखपाल ऋषिकेश शर्मा, लेखपाल सुनील कुमार यादव, फसल बीमा कंपनी के ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद