फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Sat, 13 Apr 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी अनुनय झा ने दिव्यांग मतदाताओं की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर कलक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। जिलाधिकारी ने रैली में सम्मिलित सभी दिव्यांग मतदाताओं का आभार प्रकट किया। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता पर आधारित चित्र/स्लोगन प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम सदर रमेश कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश, तहसीलदार सदर अमित सिंह, नायब तहसीलदार सदर देशदीपक त्रिपाठी, ईओ नगरपालिका आलोक कुमार मिश्रा, दिलीप गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें