फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में भारतीय ट्रकों के प्रवेश के खिलाफ निकाला जुलूस

विज्ञापन
महराजगंज ः नेपाल में भारतीय ट्रकों के प्रवेश को लेकर शनिवार दूसरे दिन भी यातायात समिति के लोगों न - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
नेपाल में भारतीय ट्रकों के प्रवेश के खिलाफ निकाला जुलूस
विज्ञापन

सोनौली ( महराजगंज)। नेपाल में भारतीय ट्रकों के प्रवेश के विरोध में शनिवार दूसरे दिन भी यातायात समिति के लोगों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। समिति के लोगों का कहना है कि भारतीय ट्रकों के 72 घंटे नेपाल सुविधा और ओवर लोड को तत्काल बंद किया जाए।
ट्रक व्यवसायी समिति नेपाल ट्रक महासंघ के पदाधिकारियों ने भारतीय मालवाहक ट्रकों के खिलाफ सीमा से सटे बेलहिया में प्रदर्शन कर भारतीय ट्रकों के 72 घंटे सुविधा और ओवर लोड वाहनों को रोकने की मांग दोहराई गई। केंद्रीय उपाध्यक्ष लेखराज पौडेल ने बताया कि ओवर लोड के कारण नेपाल की सड़क खराब हो रही है और नेपाली ट्रक का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय ट्रकों के ओवर लोड और सस्ते भाड़े के कारण नेपाल का व्यापारी भारतीय ट्रकों से गंतव्य तक माल मंगा ले रहा है। नेपाली ट्रकों के पास सामान पहुंचाने के लिए भाड़ा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि नेपाल ट्रैफिक पुलिस नियम के पूरक काम नहीं कर रही है। जुर्माना लगा कर उन्हें नेपाल में प्रवेश दे रहा है। लुंबिनी प्रदेश अध्यक्ष यमलाल ने भैरहवा भंसार कार्यालय में ज्ञापन देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें