फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वन महोत्सव में निकाली पौधों की बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज के घोड़हवा बीट क्षेत्र के हरदीडाली चौराहे पर स्थित केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी व ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया तथा उत्तरी चौक रेंजर आरपी सिंह रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बैंड बाजे के साथ पौधों की बरात निकाली गई। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बरात की अगवानी की। साथ ही विद्यालय के शिक्षकों ने पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में विधायक ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया।
कार्यक्रम में आयोजित गोष्ठी को विधायक ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की तथा लोगों को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह ने उपस्थितजनों से 12 जुलाई को पौधरोपण महाअभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नौतनवा नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, सशस्त्र सीमा बल हरदीडाली के प्रभारी जितेंद्र कुमार, इंटेलिजेंस ब्यूरो नौतनवा के आरके प्रसाद, विद्यालय के प्रबंधक डॉ. वीरेन्द्र शर्मा वन विभाग के फाॅरेस्टर जितेंद्र कुमार गौड़, कपिल मुनि मिश्रा, अंकित राय, हरिराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें