फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 14 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल निर्माण की प्रक्रिया शुरू

Tue, 11 Feb 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के 14 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर 24 लाख 36 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शव दाह संस्कार की बेहतर व्यवस्था के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब 14 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पंचायती राज विभाग के अनुसार, वर्तमान में इन सभी स्थानों पर नींव तैयार कर ली गई है और जल्द ही अन्य निर्माण कार्य के लिए प्रक्रिया चल रही है।
अंत्येष्टि स्थलों पर टीनशेड का निर्माण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक स्थल पर एक कार्यालय, शौचालय, वॉशरूम, शांति स्थल, इंटरलॉकिंग फर्श, लकड़ी भंडारण सुविधा और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


इन ब्लॉकों में 14 अंत्येष्टि स्थल का निर्माण होगा
लक्ष्मीपुर ब्लॉक में राजधानी कजरी, फरेंदा में भगवंतनगर परसिया, सदर में बभनौली, परतावल में धर्मपुर, बेलवा बुजुर्ग, सिसवा में पड़री उर्फ मीरगंज और हरपुर पकड़ी में निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है। इसके अलावा, मिठौरा में पतरंगेवा, घुघुली में मेदनीपुर और बेलवा टीकर में भी अंत्येष्टि स्थल बनाए जा रहे हैं। बृजमनगंज में कास्तखैरा, पनियरा में कमासिन खुर्द और नौतनवा में गजरहा में अंत्येष्टि स्थल निर्माण होगा।

14 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण शुरू हो गया है। वर्तमान में इन जगहों पर नींव तैयार हो गया है। संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों और सचिवों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें