महराजगंज। भारत नेपाल के सोनौली सीमा से लेकर करीब 14 किलोमीटर तक राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 24 के एक लेन सड़क पूरी तरफ से जाम है। पर्यटकों समेत आम लोग काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
रविवार को भी सोनौली बॉर्डर से लेकर नौतनवा के बाईपास छपवा तक सड़क की एक लेन नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों से पूरी तरह बंद रही। तीसरे लेन पर खाली ट्रकों का रेला लगा हुआ है। यात्रियों के आवागमन के लिए मात्र एक लेन सड़क खाली होने के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। एक लेन सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों के साथ ही साइकिल समेत पैदल आवागमन जारी है। जाम के कारण पिछले वर्ष काफी लोगों को समस्या झेलनी पड़ी थी। कोतवाल अभिषेक सिंह ने बताया कि जाम की समस्या को कम कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है।