निचलौल। थाना क्षेत्र के 24 नर्सरी निवासी एक बुजुर्ग महिला बरसाती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे और बहू पर केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि पीड़िता बरसाती देवी ने पुलिस से बताया है कि बेटा मिस्त्री सहानी और बहू रेशमा मामूली बात में मारने-पीटने के अलावा जान से मारने की धमकी देते हैं। इस मामले में महिला के बेटे और बहू के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
-