फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोडवेज के सामने ही सवारी भर रहे निजी वाहन चालक

Sat, 14 Sep 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। प्राइवेट बसों के कर्मचारी सोनौली डिपो के सामने सवारी भरते हैं। एआरएम की ओर से आरटीओ को पत्र लिखकर इसके बारे में जानकारी दी गई। मनमाने ढंग से चालक डिपो के सामने ही बसें और कार खड़ी कर देते हैं, इससे परिवहन निगम को लाखों रुपये की चपत लग रही है। मामले को लेकर सोनौली डिपो के एआरएम ने सोनौली पुलिस से भी शिकायत की। उनका कहना है कि डिपो के सामने सवारी भरने से मना करने पर स्थानीय लोगों की शह पर यह मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन

सोनौली कस्बे में प्राइवेट बसों और टैक्सी वाहनों पर जबरिया सवारी भरने की शिकायतों के बावजूद लगाम नहीं लग पा रहा है। इससे यहां से चलने वाली रोडवेज बसों को प्रतिदिन लाखों के राजस्व का नुकसान तो हो ही रहा है। साथ-साथ यहां से यात्रा करने वालों के साथ मारपीट व किराये के रूप में अधिक धन वसूलने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।
उक्त संचालक सोनौली के मुख्य सड़क पर बने पार्किंग स्थल में बसें और कार खड़ी रखते हैं। नम्बर आने पर डिपो के सामने ही गाड़ी लगाकर सवारियों को जबरिया गाड़ी में बैठा लेते हैं। कस्बे के रोडवेज बस स्टेशन गेट एवं लाज के पास सवारी भरने वाली प्राइवेट बसों, टैक्सी का तांता सुबह देर रात तक लगा रहता है। प्राइवेट वाहनों को सोनौली रोडवेज बस कर्मी अगर सवारी भरने से मना करते है तो वह मारपीट करने लगते हैं।
विज्ञापन

एआरएम एनके चौधरी ने बताया कि प्राइवेट वाहन संचालकों की मनमानी से बस के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं और राजस्व का घाटा हो रहा है जिसकी शिकायत जिला प्रशासन से कई बार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें