फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विसर्जन यात्रा से पुलिस ने उठाया डीजे, सड़क जाम

Sat, 14 Sep 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। ब्लाॅक गेट के पास से ने पुलिस मूर्ति विसर्जन यात्रा से डीजे कब्जे में लेकर थाने चली गई। यात्रा में शामिल युवा भड़क उठे और सड़क पर बैठ गए। इससे जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने डीजे वापस किया इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बरगदवा वार्ड के लोग भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन करने के लिए गाजे-बाजे और डीजे के साथ नाचते-गाते जा रहे थे। ब्लॉक गेट के पास से पुलिस ने जुलूस में शामिल डीजे को कब्जे में लेकर थाने चली गई।

इससे युवा भड़क उठे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। इससे सड़क पर जाम लग गया। जाम के चलते करीब एक घंटे तक लोग परेशान रहे। इसकी जानकारी मिलते ही चेयरमैन प्रतिनिधि के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने डीजे वापस किया। इसके बाद युवाओं ने विधि-विधान से गणेश मूर्ति का विसर्जन किया।
विज्ञापन


विसर्जन यात्रा में शामिल युवाओं ने कहा कि वह लोग शहर के बरगदवा वार्ड में पिछले 12 साल से गणेश मूर्ति स्थापित कर पूजन करते हैं। हर साल इसी उत्साह के साथ गाजे-बाजे और डीजे के साथ चमनगंज नहर पुल पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते है।

इस वर्ष भी वह लोग अनुमति लेकर मूर्ति स्थापित किए थे। स्थापित मूर्ति को गाजे-बाजे के साथ लेकर विसर्जन करने जा रहे थे। अभी जुलूस शहर के ब्लॉक गेट के पास पहुंचा था। इसी बीच अचानक भारी पुलिस फोर्स आ पहुंची।
विज्ञापन


फिर पुलिस टीम ने जबरन जुलूस में शामिल डीजे को कब्जे में लेकर थाने भेजवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें