फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यात्रियों को प्राथमिकता, ट्रकों को निकलने में लग रहे तीन दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। दशहरा पर घर लौट रहे नेपाली यात्रियों की भीड़ के बीच भारत-नेपाल सीमा पर खाली ट्रकों के पहिए थम गए हैं। यात्रियों की आवाजाही को प्राथमिकता देने से नेपाल के बेलहिया में करीब पांच किलोमीटर तक ट्रकों की कतार लगी है। सीमा पार कर भारत पहुंचने में चालकों को तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भारत के विभिन्न शहरों में रोजगार करने वाले नेपाली नागरिक दशहरा मनाने के लिए बड़ी संख्या में घर लौट रहे हैं। उनकी सुरक्षित आवाजाही के लिए नेपाल पुलिस ने खाली होकर भारत लौटने वाले भारतीय ट्रकों की निकासी सीमित कर दी है। इससे नेपाल से भारत आने वाले मालवाहक वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। सोनौली कस्बे में सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण वाहनों को निकालने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में कभी भारतीय सीमा में लोड ट्रकों को रोकना पड़ता है, तो कभी नेपाल की ओर ट्रकों की निकासी थामनी पड़ती है। सोनौली में सड़क की दो लेन और नेपाल की ओर छह लेन की सड़क होने के बावजूद ट्रकों की निकासी में तेजी नहीं आ रही है। बेलहिया बाइपास से मुख्य सीमा द्वार तक पहुंचने में चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कतार में फंसे रहने से उनका समय और कमाई दोनों प्रभावित है। ट्रकों की धीमी आवाजाही का असर माल ढुलाई और वाहनों के अगले चक्कर पर भी पड़ रहा है।
इंस्पेक्टर बेलहिया हरि राम दांगी ने बताया कि नेपाल की तरफ से समस्या नहीं है। भारत में नेपाल से जाने वाले वाहनों के प्रवेश में देरी और सोनौली कस्बे में जाम के कारण खाली गाड़ियां नहीं निकल पा रही है। इसी वजह से नेपाल की तरफ जाम लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें